[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान:भारत पशुधन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर ओटीपी से होगा वैक्सीनेशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान:भारत पशुधन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर ओटीपी से होगा वैक्सीनेशन

जसरापुर में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान:भारत पशुधन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर ओटीपी से होगा वैक्सीनेशन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : धर्मपाल गुर्जर 

जसरापुर : जसरापुर गांव में पशुपालन विभाग ने खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश आर्य ने बताया कि इस अभियान के तहत पशुपालकों के घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है।

डॉ. आर्य ने जानकारी दी कि इस बार टीकाकरण प्रक्रिया को डिजिटल किया गया है। पशुपालक के मोबाइल फोन पर एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। पशु का टीकाकरण तभी किया जाएगा, जब पशुपालक यह ओटीपी पशु चिकित्सा स्टाफ को बताएगा। यह पहली बार है जब टीकाकरण के लिए ओटीपी अनिवार्य किया गया है।

अभियान के दौरान पशुपालकों को पशुओं के कान में कुड़की लगाने, भारत पशुधन ऐप पर पंजीकरण करवाने और समय पर टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। टीकाकरण टीम गांव और ढाणियों में जाकर खुरपका-मुंहपका रोग के लक्षणों, बचाव के उपायों और घरेलू उपचार के बारे में भी जानकारी दे रही है।

डॉ. आर्य ने बताया कि खुरपका-मुंहपका एक संक्रामक वायरल रोग है। इसमें पशुओं को तेज बुखार आता है, मुंह से लार गिरती है, मुंह और खुर में छाले हो जाते हैं, लंगड़ापन आता है और दूध उत्पादन में कमी आती है। यह रोग तेजी से फैलता है और आसपास के पशुओं को भी प्रभावित करता है।

उन्होंने यह भी बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा वर्ष में दो बार यह टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। वर्तमान अभियान दो माह तक निःशुल्क चलेगा। इस दौरान मौके पर ही मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुओं का पंजीकरण भी किया जा रहा है, जिसके बाद बीमा प्रक्रिया पूरी की जाएगी। टीकाकरण टीम में पशुधन निरीक्षक अल्का चौधरी, नवीन नेहरा, आशीष नेहरा तथा पशु परिचर ममता योगी शामिल हैं।

Related Articles