[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फौजी हत्या मामला: हरियाणा सीमा पर पुलिस की नाकाबंदी:पचेरी कलां में हर वाहन की जांच, आरोपी की तलाश में टीमें गठित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

फौजी हत्या मामला: हरियाणा सीमा पर पुलिस की नाकाबंदी:पचेरी कलां में हर वाहन की जांच, आरोपी की तलाश में टीमें गठित

फौजी हत्या मामला: हरियाणा सीमा पर पुलिस की नाकाबंदी:पचेरी कलां में हर वाहन की जांच, आरोपी की तलाश में टीमें गठित

पचेरी कलां : झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी की हत्या के बाद पुलिस अलर्ट पर है। हरियाणा सीमा से सटे पचेरी कलां बस स्टैंड पर सख्त नाकाबंदी की गई है। यहां से गुजरने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस नारनौल और दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को पचेरी कलां से बुहाना होते हुए सूरजगढ़ की ओर मोड़ रही है। इस नाकाबंदी के कारण मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

चिड़ावा में रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह की हत्या हुई

चिड़ावा थाना क्षेत्र के बामनवास गांव में रविवार रात रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। उसकी तलाश में चिड़ावा, सूरजगढ़ और पिलानी सहित विभिन्न थानों की पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस को आशंका है कि आरोपी इलाके से बाहर भागने की कोशिश कर सकता है। पचेरी कलां थाना क्षेत्र हरियाणा सीमा से सटा होने के कारण पचेरी कलां और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles