‘खामोशी से आवाज़ तक’: मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना ने बदली 18 माह के सुफियान की जिंदगी
‘खामोशी से आवाज़ तक’: मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना ने बदली 18 माह के सुफियान की जिंदगी
चूरू : मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इसी योजना के तहत चूरू शहर के वार्ड नंबर 17, नया बास निवासी 18 माह के मासूम मोहम्मद सुफियान सोलंकी को नया जीवन मिला है। जन्मजात बहरेपन से जूझ रहे सुफियान का सफल कॉक्लियर इम्प्लांट कर उसकी खामोशी को आवाज मिल गई है।
सुफियान के पिता जावेद सोलंकी ने बताया कि आरबीएसके टीम द्वारा की गई स्वास्थ्य जांच में सामने आया कि सुफियान जन्म से ही सुन नहीं सकता, जिसके कारण वह बोल भी नहीं पाता था। यह स्थिति परिवार के लिए बेहद चिंताजनक थी और बच्चे के भविष्य को लेकर वे लगातार परेशान रहते थे।
चिकित्सकीय परामर्श के बाद सुफियान को चूरू के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विकास देवड़ा को दिखाया गया, जहां से उसे उच्च स्तरीय उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर किया गया। यहां कान, नाक एवं गला रोग विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जन डॉ. गौरव गुप्ता की देखरेख में सभी आवश्यक जांचें कर सफल ऑपरेशन किया गया।
इस महंगे उपचार का पूरा खर्च मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निःशुल्क वहन किया गया, जिससे परिवार को आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिली। ऑपरेशन के बाद अब सुफियान धीरे-धीरे सुनने और बोलने की क्षमता विकसित कर सकेगा, जिससे उसका भविष्य उज्ज्वल होने की उम्मीद है।
सुफियान अपने माता-पिता के तीन बच्चों में सबसे छोटा और इकलौता बेटा है। उसके स्वस्थ होने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। जावेद सोलंकी ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके बच्चे को नई जिंदगी दी है।
यह उदाहरण दर्शाता है कि सरकार की योजनाओं का सही समय पर लाभ मिलने से न केवल गंभीर बीमारियों का उपचार संभव हो रहा है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को नई उम्मीद भी मिल रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2078739


