विवेकानंद इंटर डिपार्टमेंट डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल आज, पत्रकार संघ व पंचायती राज विभाग आमने-सामने
मीडिया की टीम ने सेमीफाइनल मैच जीता मैन ऑफ द मैच भीम प्रज्ञा के रिपोर्टर जतिन जांगिड़ रहें
खेतड़ी नगर : केसीसी के नेहरू मैदान में आयोजित स्वामी विवेकानंद इंटर डिपार्टमेंट डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट अब अपने रोमांचक अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सोमवार देर रात खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में पत्रकार संघ (मीडिया टीम) और पंचायती राज विभाग की टीमें आमने-सामने होंगी। इस निर्णायक मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
23 मार्च से प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता में उपखंड क्षेत्र के विभिन्न विभागों की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देना रहा। दिनभर की व्यस्त दिनचर्या के बाद रात्रिकालीन समय में खेले गए इन मुकाबलों ने प्रतियोगिता को और अधिक रोचक बना दिया।
सेमीफाइनल मुकाबलों में दिखा रोमांच
रविवार रात दूधिया रोशनी में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पत्रकार संघ (मीडिया टीम) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मीडिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्युत विभाग की टीम दबाव में नजर आई और 97 रन पर ही सिमट गई। इस मुकाबले में भीम प्रज्ञा के रिपोर्टर जतिन जांगिड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पुलिस विभाग की टीम, डीएसपी जुल्फिकार अली के नेतृत्व में मैदान में उतरी। हालांकि पंचायती राज विभाग की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पुलिस टीम को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। इस जीत के साथ पंचायती राज विभाग ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
फाइनल मुकाबले को लेकर उत्साह चरम पर
अब सोमवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में दोनों मजबूत टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। पत्रकार संघ जहां अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए जीत दर्ज करना चाहेगा, वहीं पंचायती राज विभाग भी अपनी निरंतरता और टीमवर्क के दम पर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

विशिष्ट अतिथियों की रहेगी उपस्थिति
फाइनल मुकाबले के दौरान जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला जनसंपर्क अधिकारी, स्थानीय विधायक सहित कई जनप्रतिनिधियों के उपस्थित रहने की संभावना है। साथ ही बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी इस रोमांचक मुकाबले का साक्षी बनने के लिए मैदान में पहुंचेंगे।
नेहरू मैदान में दूधिया रोशनी के बीच होने वाला यह फाइनल मुकाबला न केवल खेल का रोमांच बढ़ाएगा, बल्कि विभिन्न विभागों के बीच आपसी तालमेल, भाईचारे और खेल भावना का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2078570

