[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं में 30 मार्च से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, शीतला माता मंदिर में होगा महायज्ञ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं में 30 मार्च से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, शीतला माता मंदिर में होगा महायज्ञ

निराधनूं में 30 मार्च से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, शीतला माता मंदिर में होगा महायज्ञ

निराधनूं : निराधनूं स्थित शीतला माता मंदिर निराधनूं परिसर में 30 मार्च से 5 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कथा महायज्ञ में मानवानंदजी महाराज (श्री धाम जनकपुर) द्वारा श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक होगा।

कलश यात्रा से होगा शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ 30 मार्च (सोमवार) को प्रातः 9:15 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। यह कलश यात्रा शीतला माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। कलश यात्रा में भाग लेने वाली मातृशक्ति से आग्रह किया गया है कि वे नारियल एवं कलश अपने साथ लेकर आएं। मंदिर भक्त ओमप्रकाश भोडीवाल ने बताया कि इस धार्मिक महायज्ञ का आयोजन समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।

Related Articles