मानोता जाटान में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ सम्पन्न, यज्ञ-हवन, शिव अभिषेक व महाआरती के साथ हुआ भव्य समापन
मानोता जाटान में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ सम्पन्न, यज्ञ-हवन, शिव अभिषेक व महाआरती के साथ हुआ भव्य समापन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मानोता जाटान गांव स्थित हनुमान मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का समापन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। पुजारी राजेंद्र स्वामी के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।यह आयोजन रामगोपाल शर्मा और आशा शर्मा (बख्तारपुरा) के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिन्होंने मुख्य यजमान के रूप में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। अखंड रामायण पाठ का वाचन पंडित हेमंत शर्मा और सत्यनारायण गौतम द्वारा किया गया, जिसमें भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। श्रद्धालुओं ने भी पूरे मनोयोग से रामायण श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
समापन अवसर पर पंडित हेमंत शर्मा और सत्यनारायण गौतम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ-हवन सम्पन्न करवाया तथा श्रद्धालुओं से आहुतियां दिलवाईं। इस दौरान भगवान शिव का विशेष अभिषेक भी विधि-विधान से किया गया, जिसमें भक्तों ने जल, दूध एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन कर उन्हें प्रसाद एवं उपहार भेंट किए गए।
पुजारी राजेंद्र स्वामी ने बताया कि हवन की पूर्णाहुति और महाआरती के पश्चात हनुमान जी को भोग अर्पित किया गया तथा तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर नितेश शर्मा, तन्मय शर्मा, मीनू शर्मा, मुकेश भारद्वाज, दक्ष भारद्वाज, जिनिशा भारद्वाज, अरविंद जांगिड़, हरपाल महला, अविनाश जांगिड़, रोताश ढाका, सभाचंद ढाका, दिनेश शर्मा, शंभूदयाल शर्मा, कौशल्या देवी, शारदा देवी, पार्वती देवी, भारती कुमारी और लक्ष्मी कुमारी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह धार्मिक आयोजन गांव में आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने वाला साबित हुआ और श्रद्धालुओं में आस्था व उत्साह का संचार करता नजर आया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2078069

