[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोगामेड़ी पर विश्व शांति यज्ञ में दी गई आहुतियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

गोगामेड़ी पर विश्व शांति यज्ञ में दी गई आहुतियां

गोगामेड़ी पर विश्व शांति यज्ञ में दी गई आहुतियां

बिसाऊ : क्षेत्र के महनसर स्थित गोगामेड़ी महनसर पर गोगामेड़ी सेवा समिति के तत्वावधान में विश्व शांति के लिए विशेष यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष गोबिंद खेतान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यज्ञ 23 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन सुबह सवा 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ में बिसाऊ के आचार्य गोपाल लाटा के आचार्यत्व में विधि-विधान से आहुतियां दी जा रही हैं।

बुधवार को आयोजित यज्ञ में विक्रम दायमा अपने परिजनों सहित शामिल हुए। इस दौरान बजरंग लाल दायमा, पवन दायमा, सुनील दायमा, राजेश शर्मा, मांगीलाल, संजय कसवां, नरेंद्र टेलर सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व शांति की कामना की। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति से धार्मिक वातावरण बना रहा और पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

Related Articles