[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में 5 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार:रसूलपुर के पास से नाकाबंदी कर पकड़ा, बाइक जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई में 5 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार:रसूलपुर के पास से नाकाबंदी कर पकड़ा, बाइक जब्त

बबाई में 5 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार:रसूलपुर के पास से नाकाबंदी कर पकड़ा, बाइक जब्त

बबाई : बबाई पुलिस ने 5 किलो से अधिक गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देर शाम रसूलपुर के पास बबाई रोड पर की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा और उसकी बाइक जब्त कर ली है।

SHO राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन एंटीवेनम’ के तहत सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, रसूलपुर के पास बबाई रोड पर एक व्यक्ति बाइक पर अवैध गांजा लेकर आ रहा था।

सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की और वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान सामने से आ रही एक बाइक को रोककर जांच की गई। बाइक सवार ढाणी परमाकाली तन कालोटा निवासी बुधराम पुत्र रतिराम गुर्जर के कब्जे से कुल 5 किलो 158 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में बुधराम संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच खेतड़ीनगर थानाधिकारी राकेश कुमार को सौंपी गई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी राजपाल सिंह, एएसआई सुनील कुमार, एचसी रविकांत, कॉन्स्टेबल राकेश कुमार, राजेश कुमार, संजीत कुमार, दिलीप कुमार और राहुल कुमार शामिल थे।

Related Articles