नीमकाथाना में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित:40 वार्डों में 47 हजार से अधिक मतदाता, दावे-आपत्तियां आमंत्रित
नीमकाथाना में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित:40 वार्डों में 47 हजार से अधिक मतदाता, दावे-आपत्तियां आमंत्रित
नीमकाथाना : नीमकाथाना निकाय चुनावों के लिए निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उपखंड अधिकारी) ने नीमकाथाना नगरपालिका की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया। 25 मार्च को मतदाता सूचियों का वार्डों व मतदान केंद्रों पर पठन होगा। मतदाता सूची पर 7 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी।
मतदाता सूचियों को लेकर 29 मार्च से 5 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। 15 अप्रैल को दावे-आपत्तियों का अंतिम निस्तारण किया जाएगा। 20 अप्रैल को पूरक सूची तैयार होगी और 22 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) राजवीर सिंह यादव ने बताया कि नीमकाथाना नगरपालिका क्षेत्र के 40 वार्डों में 47 हजार 64 मतदाता शामिल हैं। इनमें 24 हजार 632 पुरुष और 22 हजार 432 महिला मतदाता हैं। निकाय चुनावों के लिए नीमकाथाना शहर में 49 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
बड़े वार्डों में एक से अधिक मतदान केंद्र भी हैं। मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन होने के साथ ही दावे-आपत्तियां आमंत्रित की जा रही हैं।
सबसे छोटे वार्ड में 598 और बड़े में 2291 मतदाता
नगरपालिका चुनावों के लिए वार्ड गठन और मतदाताओं की संख्या के लिहाज से असमानता दिखाई देती है। नीमकाथाना नगरपालिका के 40 वार्डों में सबसे छोटा वार्ड संख्या 35 है, जिसमें 598 मतदाता हैं। वहीं सबसे बड़ा वार्ड संख्या 30 है, जिसमें 2291 मतदाता हैं। इस वार्ड में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। क्षेत्रफल व जनसंख्या के हिसाब से भी वार्डों में बड़ा अंतर दिखाई देता है। मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट प्रकाशन के साथ चुनावी गतिविधियां शुरू हो गई हैं, हालांकि अभी निकाय चुनावों को लेकर स्थिति साफ नहीं है।
एसडीएम राजवीर यादव ने बताया कि निकाय चुनावों के लिए नीमकाथाना नगरपालिका क्षेत्र में कुल 49 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें वार्ड एक, पांच, छह, 15, 19, 21, 23, 24 और 30 में दो-दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन वार्डों में मतदाताओं की संख्या अधिक होने से मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है।
निकाय चुनावों के लिए मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशन किया गया है। अब दावे-आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। कार्यक्रम जारी किया गया है। 22 अप्रैल को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073715


