सीकर में 14.88 किलो डोडाचूरा के साथ सप्लायर अरेस्ट:MP के नीमच से लेकर आया था, मुख्य तस्कर की तलाश में पुलिस
सीकर में 14.88 किलो डोडाचूरा के साथ सप्लायर अरेस्ट:MP के नीमच से लेकर आया था, मुख्य तस्कर की तलाश में पुलिस
सीकर : सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से पुलिस ने 14.88 किलो डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मुख्य तस्कर की तलाश में जुटी है।
दरअसल, 24 मार्च की रात को गोकुलपुरा थाना SHO RPS विजयपाल यादव (ट्रेनी) अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर खेतों की तरफ भागने लगा। मामला संदिग्ध लगता देख पुलिस ने युवक का पीछा किया।
कुछ दूरी पर पुलिस ने आरोपी नितेश कुमार (21) पुत्र रामप्रसाद मेघवाल निवासी तेतरा को पकड़ लिया। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसके पास से करीब 14.88 किलो डोडा चूरा मिला। आरोपी के पास से पुलिस को दो मोबाइल भी मिले हैं। पुलिस ने इन्हें जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नितेश नीमच से मुख्य तस्कर के कहने पर डोडाचुरा लाकर सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी बस से मलकेड़ा पहुंचा था। अब पुलिस मामले में मुख्य तस्कर की तलाश कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस थाने के कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश,हंसराज सहित अन्य टीम की भूमिका रही।
23 की रात अफीम के साथ युवक को गिरफ्तार किया था
बता दें कि गोकुलपुरा पुलिस ने इससे पहले 23 मार्च की रात को भी NDPS एक्ट की कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक यश को गिरफ्तार किया था। जिसके पास से 22.78 ग्राम अफीम बरामद की गई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2073717


