[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में महिला की संदिग्ध मौत:कमरे के बेड पर मिला शव, गले पर चोट के निशान, परिजनों को हत्या करने का शक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में महिला की संदिग्ध मौत:कमरे के बेड पर मिला शव, गले पर चोट के निशान, परिजनों को हत्या करने का शक

सुजानगढ़ में महिला की संदिग्ध मौत:कमरे के बेड पर मिला शव, गले पर चोट के निशान, परिजनों को हत्या करने का शक

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के एक घर में 33 वर्षीय महिला का शव मिला है। घटना की सूचना पर सदर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र झाझडिया मौके पर पहुंचे। मृतका के बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनकी मां जब कमरे में नहीं मिली तो पास के कमरे में जाकर देखा। जहां पर वो सो रही थी।

महिला के गले पर चोट के निशान मिले

इसके अलावा घर का मेन गेट भी अंदर से बंद था। बच्चों ने पास में ही रहे रहे अपने ताऊ और परिवार के अन्य लोगों को बताया। परिवारजनों ने जाकर देखा तो वो मृत पाई गई। महिला के गले पर चोट के निशान मिले। मृतका के पति विदेश में रहते हैं।

महिला का मोबाइल फोन भी घायब

घटना के बाद चूरू जिला एसपी निश्चय प्रसाद एम मौके पर पहुंचे। साथ ही एडिशनल एसपी दिनेश कुमार, डीवाईएसपी दरजाराम, थानाधिकारी पुष्पेंद्र झाझडिया ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। चूरू से FSL टीम भी पहुंची और वहां मिले फूट प्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए।

पुलिस को महिला का मोबाइल फोन नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Related Articles