[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ लायंस क्लब नेत्र शिविर में 55 मरीजों का चयन:155 रोगियों की जांच हुई, नई कार्यकारिणी का भी गठन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ लायंस क्लब नेत्र शिविर में 55 मरीजों का चयन:155 रोगियों की जांच हुई, नई कार्यकारिणी का भी गठन

सुजानगढ़ लायंस क्लब नेत्र शिविर में 55 मरीजों का चयन:155 रोगियों की जांच हुई, नई कार्यकारिणी का भी गठन

सुजानगढ़ : लायंस क्लब सुजानगढ़ एवम जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के संयुक्त प्रयास से थानमल प्रेमादेवी गोठड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट सुजानगढ़ के सहयोग से बुधवार को ईकतीसवां नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। माहेश्वरी सेवा सदन में आयोजित शिविर में भामाशाह विनोद गोठड़िया, जोन चेयरपर्सन कमल तापड़िया,अध्यक्ष लॉयन प्रशांत पारीक, सचिव अशोक जाजू , उपाध्यक्ष एडवोकेट रजनीकांत सोनी एवं शंकरा आई हॉस्पिटल के डॉ. नील ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान गोठड़िया ने लायंस क्लब के सेवा प्रकल्पों की सराहना की।

मेडिकल टीम ने 155 रोगियों का परीक्षण कर ऑपरेशन लायक 55 रोगियों का चयन किया। क्लब अध्यक्ष लॉयन प्रशांत पारीक ने शिविर के सफल आयोजन के लिए अजीत तंवर एवं उनकी टीम, लायंस क्लब के सभी सदस्यों और सहयोगियों, नर्सिंग स्टाफ का आभार जताया। लायंस क्लब द्वारा रोगियों को मुफ्त दवाइयां एवम चश्मे दिए गए। लॉयन देवकृष्ण मालपानी, देवेंद्र बेदी, एडवोकेट अंकित चोटिया, मुरली राठी, कमला सिंघी, सुषमा मूंदड़ा, सुनीता रावतानी, सुनीता तापड़िया, मोहम्मद अनवर मौलानी, गोपालचंद सोनी, गिरधारी प्रजापत , मालाराम प्रजापत, आदिल भाटी, पवन शर्मा, विकास ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

लायन्स क्लब की नई कार्यकारिणी गठित

लायंस क्लब रीजन 18 जोन 1 के चेयरपर्सन लॉयन MJF कमल तापड़िया की अध्यक्षता में लायनिज्म वर्ष जुलाई 2026- जून 2027 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन हुआ। अध्यक्ष पद पर प्रशांत पारीक, सचिव एडवोकेट रजनीकांत सोनी एवं कोषाध्यक्ष मुरली राठी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। सभी लॉयन साथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

Related Articles