मोडावासी गांव में साइकिल वितरण और मेगा पीटीएम:9वीं कक्षा की छात्राओं को मिला लाभ, मेरिट स्टूडेंट्स को किया सम्मानित
मोडावासी गांव में साइकिल वितरण और मेगा पीटीएम:9वीं कक्षा की छात्राओं को मिला लाभ, मेरिट स्टूडेंट्स को किया सम्मानित
सादुलपुर : सादुलपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोडावासी में साइकिल वितरण कार्यक्रम और मेगा पीटीएम (पेरेंट्स, आंगनबाड़ी व टीचर्स मीटिंग) का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 9 की 10 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।
स्कूल के टीचर मनोज पूनिया ने बताया- कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य सुमन सरावग के नेतृत्व में हुआ। इसमें राजू खां चौहान, कैप्टेन शमशेर खान, रमजान खान चौहान, असलम, शबनम, कलसुम बानो, किरण देवी, शमीम बानो समेत कई अभिभावक मौजूद थे।
पेरेंट्स मीटिंग में शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा हुई
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के मुख्य हॉल में पेरेंट्स, आंगनबाड़ी और टीचर्स की संयुक्त बैठक भी हुई। इसमें शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की गई और कई प्रस्ताव पारित किए गए। छात्राओं के परीक्षा परिणाम भी इसी मौके पर घोषित किए गए।
छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया
इस मौके पर कक्षा 1 से 11 तक के पहले और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी को खीर और जलेबी बांटी गई। आयोजन को सफल बनाने में रामचंद्र सिंह राठौड़, छतु राम, पोकर राम प्रजापत, अंजू पूनिया, सुमन काजला, जितेंद्र कुमार मीणा, संदीप दायमा, शफी मोहम्मद और मनोज पूनिया सहित कई लोगों ने सहयोग दिया। अंत में प्रिंसिपल सुमन सरावग ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2073700


