फतेहपुर में महिला का बैग काटकर 2 लाख रुपये चोरी का प्रयास, सजगता से रकम बची
फतेहपुर में महिला का बैग काटकर 2 लाख रुपये चोरी का प्रयास, सजगता से रकम बची
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
फतेहपुर : कस्बे के बावड़ीगेट बस स्टैंड पर सोमवार को एक महिला के थैले को ब्लेड से काटकर करीब दो लाख रुपये चोरी करने का प्रयास किया गया, लेकिन पीड़ित महिला और आसपास मौजूद लोगों की सजगता से पूरी रकम सुरक्षित बच गई।
जानकारी के अनुसार, महिला का बैग काटकर दो महिलाएं रुपये लेकर ऑटो में बैठ गईं। इसी दौरान पीड़िता को शक हुआ और उसने तुरंत पीछा कर ऑटो में बैठी दोनों संदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से पूरे दो लाख रुपये बरामद कर लिए गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और दोनों महिलाओं को घेर लिया गया। बाद में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2072084

