[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ चिड़ावा पहुंचे:चचेरे भाई और परिवार से की मुलाकात, प्रशासन से कानून व्यवस्था पर भी की चर्चा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ चिड़ावा पहुंचे:चचेरे भाई और परिवार से की मुलाकात, प्रशासन से कानून व्यवस्था पर भी की चर्चा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ चिड़ावा पहुंचे:चचेरे भाई और परिवार से की मुलाकात, प्रशासन से कानून व्यवस्था पर भी की चर्चा

चिड़ावा : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज चिड़ावा पहुंचे। उन्होंने शहर की चौधरी कॉलोनी स्थित अपने चचेरे भाई रामजीलाल धनखड़ के आवास पर परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान भतीजे रतनवीर धनखड़, महेंद्र धनखड़ और जय सिंह धनखड़ सहित परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी से उनकी सेहत का हालचाल पूछा।

धनखड़ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत की। तहसीलदार कमलदीप पूनिया, डीएसपी विकास धीन्धवाल और कार्यवाहक थानाप्रभारी आरपीएस अंबिका से उन्होंने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर चर्चा की। मुलाकात के बाद, वे बख्तावरपुरा में रिश्तेदारी में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। वहां से वे दिल्ली के लिए वापस प्रस्थान कर गए।

Related Articles