[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ सकराय धाम, शाकंभरी दरबार में 31 पंडितों ने शुरू किया शतचंडी अनुष्ठान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ सकराय धाम, शाकंभरी दरबार में 31 पंडितों ने शुरू किया शतचंडी अनुष्ठान

सकराराय धाम शाकंभरी मंदिर में रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़, शतचंडी महायज्ञ से महका परिसर

उदयपुरवाटी : चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर शेखावाटी की प्रसिद्ध शक्तिपीठ सकराय धाम स्थित मां शाकंभरी मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। नवरात्र के चौथे दिन रविवार के अवकाश के चलते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह मंगला आरती से लेकर संध्या आरती तक पूरा परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गुंजायमान रहा।

मंदिर परिसर स्थित मदनमोहन मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान के तहत भव्य शतचंडी अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। पंडित केदार शर्मा एवं डॉ. सुमन शर्मा के सानिध्य में आयोजित इस अनुष्ठान का नेतृत्व आचार्य जगदीश प्रसाद शास्त्री एवं महावीर प्रसाद शर्मा कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में 31 विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से मां दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है।

मंत्रोच्चार की गूंज, धूप-दीप की सुगंध और भक्तों की आस्था ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया है। मुख्य मंदिर के साथ-साथ परिसर में स्थित विभिन्न धर्मशालाओं में भी श्रद्धालु व्यक्तिगत एवं सामूहिक अनुष्ठान करवा रहे हैं। मान्यता है कि नवरात्र में शाकंभरी धाम में जप-पाठ करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

अवकाश के चलते उमड़ी भीड़
रविवार का अवकाश होने के कारण स्थानीय सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर में देखी गईं। मंदिर कमेटी और प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन एवं दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles