[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में सर्व समाज की बैठक, अंबेडकर जयंती पर रैली निकालने का निर्णय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में सर्व समाज की बैठक, अंबेडकर जयंती पर रैली निकालने का निर्णय

गुढ़ागौड़जी में सर्व समाज की बैठक, अंबेडकर जयंती पर रैली निकालने का निर्णय

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां

गुढ़ागौड़जी : अंबेडकर विचार मंच कार्यालय में सर्व समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल 2026 को सांय 3 बजे विशाल रैली निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में बताया गया कि रैली के दौरान बाबा साहेब, महात्मा बुद्ध, ज्योतिबा फुले, भगत सिंह, एपीजे अब्दुल कलाम सहित अन्य महापुरुषों की आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी, जिससे समाज में उनके विचारों और योगदान का संदेश प्रसारित किया जा सके।

बैठक में पंकज खाजपुरिया, राजीव दायमा, सीताराम रसगनिया, रामकरण नारनौलिया, महेंद्र चनानिया, महेंद्र कलावत, बुधराम कांटीवाल, सुनील, धर्मपाल, राहुल, बंटी, जितेंद्र गोठवाल, लोकेश, विकास, राजवीर, नरेन, मोनू, गोकुल माहीच, कजोड़मल सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles