[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में बुजुर्ग पर हमला, पत्नी-बेटी से मारपीट:बेटे को जान से मारने की धमकी, आठ नामजद आरोपियों पर केस दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में बुजुर्ग पर हमला, पत्नी-बेटी से मारपीट:बेटे को जान से मारने की धमकी, आठ नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

चूरू में बुजुर्ग पर हमला, पत्नी-बेटी से मारपीट:बेटे को जान से मारने की धमकी, आठ नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

चूरू : चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड 48 स्थित भार्गव बस्ती में एक बुजुर्ग पर हमला और उनके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में बुजुर्ग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित लालचंद नाई (73) ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनके घर पहुंचे और झगड़ा करने लगे, जिसे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया था।

अगले दिन सुबह जब लालचंद अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी अनिल, पवन, गोपी सहित 3-4 अन्य लोग एक गाड़ी में लाठी-सरियों से लैस होकर आए और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं तथा सिर से खून बहने लगा।

इसी दौरान आरोपियों ने लालचंद की पत्नी और बेटी को रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट की और अभद्रता की। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनके जयपुर में काम करने वाले बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी है, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने लालचंद नाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल बुजुर्ग का मेडिकल करवाया गया है। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंपी गई है।

Related Articles