खेतड़ी में अल्लाह की इबादत में झुके सिर:ईदगाह पर एक साथ नमाज अदा की, अमन-चैन और भाईचारे का संदेश दिया
खेतड़ी में अल्लाह की इबादत में झुके सिर:ईदगाह पर एक साथ नमाज अदा की, अमन-चैन और भाईचारे का संदेश दिया
खेतड़ी : खेतड़ी में ईद के अवसर पर ईदगाह में मुस्लिम समाज द्वारा ईद की नमाज अदा की गई। सुबह से ही ईदगाह परिसर में बड़ी संख्या में नमाजी एकत्र हुए। नमाज के बाद इमाम साहब ने अपने संबोधन में देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने ईद के त्योहार को प्रेम, सहयोग और एकता का प्रतीक बताया।
नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसके कारण यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2070159


