[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल, घोड़ी पर सवार होकर ईदगाह पहुँचे शहर काजी, फूलों से हुआ स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल, घोड़ी पर सवार होकर ईदगाह पहुँचे शहर काजी, फूलों से हुआ स्वागत

साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल, घोड़ी पर सवार होकर ईदगाह पहुँचे शहर काजी, फूलों से हुआ स्वागत

उदयपुरवाटी : कस्बे में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास तथा आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। शाकंभरी मार्ग स्थित ईदगाह में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। ईद के विशेष अवसर पर शहर काजी गुलाम रसूल को पारंपरिक तरीके से घोड़ी पर बैठाकर गाजे-बाजे के साथ एक शाही जुलूस के रूप में ईदगाह ले जाया गया। जुलूस जब शाकंभरी गेट के पास पहुँचा, तो वहाँ मौजूद हिंदू समुदाय के लोगों ने मौलाना और मुस्लिम भाइयों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। फूलों की इस बारिश ने कस्बे के सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल रहा।

ईदगाह में नमाज संपन्न होने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद शहर में दावतों का दौर शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। बच्चों में ईदी को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बधाई दी। त्योहार की संवेदनशीलता और गरिमा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस मौके पर थाना प्रभारी रामपाल मीना, पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल अजीज कच्छावा, संजय खान, दौलतराम सैनी, एड. श्रवण सैनी, पूर्व पार्षद श्यामाराम सैनी, पूर्व पार्षद शिवप्रसाद चेजारा, किसान नेता धन्नाराम सैनी, अकरम मुगल सहित सैकड़ों स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles