[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने दी ईद-उल-फितर की मुबारकबाद:पार्टी पदाधिकारियों के साथ ईदगाह पहुंचे, लोगों से मुलाकात कर एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने दी ईद-उल-फितर की मुबारकबाद:पार्टी पदाधिकारियों के साथ ईदगाह पहुंचे, लोगों से मुलाकात कर एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने दी ईद-उल-फितर की मुबारकबाद:पार्टी पदाधिकारियों के साथ ईदगाह पहुंचे, लोगों से मुलाकात कर एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में शनिवार को ईद का पर्व पारंपरिक उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। उपखंड मुख्यालय स्थित नेशनल हाईवे के पास ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अता की। इसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष दुआ की गई।

नमाज के बाद ईदगाह परिसर में लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया, जबकि बुजुर्गों ने भी शुभकामनाएं साझा कीं।

पीसीसी चीफ और स्थानीय विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ ईदगाह पहुंचकर दी मुबारकबाद।
पीसीसी चीफ और स्थानीय विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ ईदगाह पहुंचकर दी मुबारकबाद।

विधायक डोटासरा ने दी ईद की मुबारकबाद

इस मौके पर पीसीसी चीफ और स्थानीय विधायक गोविंद सिंह डोटासरा पार्टी पदाधिकारियों के साथ ईदगाह पहुंचे। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी और प्रदेश व क्षेत्र में शांति, सौहार्द तथा विकास की कामना की। उनके साथ आए अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों से मुलाकात कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में निवर्तमान चेयरमैन हाजी मुस्तफा कुरैशी, निवर्तमान प्रधान मदन सेवदा, बनवारी पांडे, पवन बुटोलिया, बनवारी ढाका सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए ईद की बधाई दी।

एसडीएम,थानाधिकारी ने भी ईदगाह जाकर दी मुबारकबाद

एसडीएम मोहर सिंह मीणा और थानाधिकारी राजाराम लखा ने भी ईदगाह पहुंचकर लोगों को मुबारकबाद दी। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। ईदगाह और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए।

Related Articles