[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्याम बाबा के दर्शन 19 घंटे बंद रहेंगे:विशेष सेवा-पूजा और तिलक-श्रृंगार होगा; जानिए किस समय बंद रहेंगे पट

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्याम बाबा के दर्शन 19 घंटे बंद रहेंगे:विशेष सेवा-पूजा और तिलक-श्रृंगार होगा; जानिए किस समय बंद रहेंगे पट

खाटूश्याम बाबा के दर्शन 19 घंटे बंद रहेंगे:विशेष सेवा-पूजा और तिलक-श्रृंगार होगा; जानिए किस समय बंद रहेंगे पट

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : खाटूश्याम बाबा का 27 मार्च को विशेष तिलक श्रृंगार किया जाएगा। विशेष सेवा-पूजा और तिलक-श्रृंगार के कारण 26 मार्च रात 10 बजे से 27 मार्च (शुक्रवार) को शाम 5 बजे तक खाटूश्याम बाबा के दर्शन 19 घंटे बंद रहेंगे।

श्रीश्याम मंदिर कमेटी की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया- विशेष अनुष्ठानों के साथ बाबा श्याम की सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम भव्य रूप से किया जाएगा। इस समय अवधि में भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन नहीं होंगे।

श्री श्याम मंदिर के पट 19 घंटे के लिए बंद रहेंगे। कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए निर्धारित समय का पालन करें ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बाबा श्याम के दर्शन 27 मार्च को शाम 5 बजे के बाद दोबारा शुरू हो जाएंगे।

Related Articles