[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में ईद-उल-फितर एकता का संदेश:ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा कर दी मुबारकबाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में ईद-उल-फितर एकता का संदेश:ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा कर दी मुबारकबाद

श्रीमाधोपुर में ईद-उल-फितर एकता का संदेश:ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा कर दी मुबारकबाद

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में शनिवार को ईद-उल-फितर मनाया गया। खंडेला रोड स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की। हाफिज मोहम्मद साबिर आलम ने नमाज की इमामत की। नमाज के दौरान समुदाय ने देश में शांति और समृद्धि के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

सामुदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए भाजपा नेता श्याम चौधरी और निवर्तमान पार्षद मदन चौहान ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात कर त्योहार की बधाई दी।

गुलफाम हुसैन और शब्बीर लुहार ने बताया कि ईदगाह से लौटने के बाद घरों में मेहमानों का स्वागत किया गया। इस दौरान मीठी सेवईयां और अन्य विशेष व्यंजनों का लुत्फ उठाया गया। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

इस अवसर पर छुट्टन कुरैशी, आमीर कुरैशी, रमजान कुरैशी, याकूब कुरैशी, रफीक, याकूब, उमरद्दीन मणियार, पप्पू मणियार, आबिद शेख, भीखू मणियार सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।

Related Articles