[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया, अमन-चैन की दुआएं मांगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया, अमन-चैन की दुआएं मांगी

झुंझुनूं में ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया, अमन-चैन की दुआएं मांगी

झुंझुनूं : इस्लाम धर्म के पवित्र रमजान माह के 30 रोजे पूरे होने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार जिलेभर में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। शहर की बड़ी ईदगाह में हजारों की संख्या में बुजुर्ग, युवा और बच्चों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की।

ईद की मुख्य नमाज सुबह लगभग 8:15 बजे शहर काजी शफीउल्लाह सिद्दीकी द्वारा अदा करवाई गई। नमाज के बाद सभी अकीदतमंदों ने देश और दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी।

शहर काजी ने बताया कि इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बेहद पवित्र माना जाता है, जिसमें लोग पूरे महीने रोजा रखकर इबादत करते हैं। इसके बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है, जो प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश देता है।

ईद के मौके पर लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद दी और पारंपरिक व्यंजन जैसे सेवइयां, खीर और पूरी बनाकर खुशियां साझा कीं। ईदगाह परिसर के बाहर भी सभी धर्मों के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।

इस अवसर पर सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला, कांग्रेस अल्पसंख्यक के एम.डी. चौपदार, पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, इब्राहिम खान, इम्तियाज तगाला, डॉ. सत्तार दीवान, सलीम दीवान, मोहर सिंह सोलाना, महेंद्र झाझड़िया, पूर्व चेयरमैन तैय्यब अली, कांग्रेस नेता शाकिर खोखर, जुल्फिकार खोखर, पार्षद सलीम कबाड़ी, अजमत अली, पार्षद इलियास चेजारा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। ईद का यह पर्व एक बार फिर समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देकर गया।

Related Articles