देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
सिंघाना : ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर नगरपालिका क्षेत्र सिंघाना में शनिवार को उत्साह, उल्लास और पारंपरिक सौहार्द के साथ पर्व मनाया गया। कस्बे के मुख्य ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की, जहां हजारों हाथों ने देश की खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी।
सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल
नमाज के बाद ईदगाह के बाहर का दृश्य भाईचारे की मिसाल बन गया। हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिंघाना की गंगा-जमुनी तहजीब वर्षों से कायम है और हर त्योहार पर और मजबूत होती जा रही है।
जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि भी ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई दी। शुभकामनाएं देने वालों में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डी.पी. सैनी, एससी कांग्रेस बुहाना ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल कालोडिया, ब्लॉक सचिव नरेंद्र शर्मा एवं पूर्व सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके साथ ही विजय पांडे, पार्षद श्रीराम, नोरंग डांगी, अजीत, रणजीत, ईश्वर सिंह और राजू सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

समाज के प्रबुद्धजन रहे मौजूद
मुस्लिम समाज की ओर से इकबाल खान, रफीक खान, शौकत मणियार, मैनुद्दीन मणियार, आमीन खान, ईदु खान, बरकत खान, शकूर, सलीम खान, उस्मान, शब्बीर, इब्राहिम, पीरू, शौकत अली, अयूब खान, अनवर, मौलाना शाहिद, मौलाना समस तबरेज और यासीन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सामाजिक कार्यकर्ता डी.पी. सैनी ने कहा कि ईद का यह पर्व आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। सिंघाना की यह एकजुटता हमेशा बनी रहनी चाहिए।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us