[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. उमराव सिंह यादव बने झुंझुनूं जिला प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

डॉ. उमराव सिंह यादव बने झुंझुनूं जिला प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

डॉ. उमराव सिंह यादव बने झुंझुनूं जिला प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

बुहाना  : निहालौठ निवासी डॉ. उमराव सिंह यादव (एडवोकेट)  को कांग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग में झुंझुनूं जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिन्द के निर्देशन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी के राजस्थान चेयरमैन हरसहाय यादव द्वारा प्रदान की गई।

डॉ. यादव लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय हैं और कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी संगठन क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

डॉ. यादव ने अपने मनोनयन के लिए शीर्ष नेतृत्व डॉ. अनिल जयहिंद एवं प्रदेशाध्यक्ष हर सहाय यादव का आभार व्यक्त किया है और कहा कि वे संगठन की नीतियों के प्रचार-प्रसार तथा पार्टी हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

ये रहे मौजूद 

Related Articles