निराधनूं वार्ड 4 में साबीरा बानों खोखर का एतकाफ पूरा, परिवार ने किया सम्मान
निराधनूं वार्ड 4 में साबीरा बानों खोखर का एतकाफ पूरा, परिवार ने किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
निराधनूं : कस्बे के वार्ड 4 में साबीरा बानों खोखर (पत्नी जंगशेर खान खोखर) द्वारा रमजान के पवित्र महीने में किया गया एतकाफ शुक्रवार को पूर्ण हो गया। एतकाफ से उठने के बाद खोखर परिवार की ओर से उनका सम्मान किया गया। परिवार के सदस्य पंच इकबाल खोखर ने जानकारी देते हुए बताया कि साबीरा बानों रमजान के अंतिम अशरे में अपने घर के एक कमरे में पर्दा लगाकर अल्लाह की इबादत में लीन रहीं। इस दौरान उन्होंने खुद को परिवार और दुनिया की तमाम गतिविधियों से दूर रखा और पूरी तरह इबादत में समय बिताया। शुक्रवार देर शाम ईद का चांद नजर आने के बाद एतकाफ की समाप्ति पर परिवारजनों ने साबीरा बानों को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर खोखर परिवार के साथ-साथ आसपास के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने उन्हें इस नेक अमल के लिए बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2069077


