[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाॅ. मीनाक्षी जांगिड़ का जिला स्तर पर सम्मान किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

डाॅ. मीनाक्षी जांगिड़ का जिला स्तर पर सम्मान किया गया

डाॅ. मीनाक्षी जांगिड़ का जिला स्तर पर सम्मान किया गया

नवलगढ़ : जांगिड़ अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. मीनाक्षी जांगिड़ का जिला स्तर पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सन 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ छोटेलाल गुर्जर, बीडीके पीएमओ डाॅ जीतेन्द्र भांबू, डिप्टी सीएमएचओ डाॅ अरूण अग्रवाल ने डाॅ मीनाक्षी को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीपीओ डाॅ विक्रम सिंह, सियाराम पूनिया, डीपीसी महेश कड़वासरा, संजीव महला सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। ज्ञात रहे डाॅ मीनाक्षी जांगिड़ निजी अस्पताल में सेवा करते हुये भी सरकारी अस्पताल में जाकर महिलाओं की चिकित्सा करती है तथा मां वाउचर योजना में सरकारी नियमों के तहत सोनोग्राफी भी करती है डॉ मिनाक्षी को परिवार नियोजन के लिए भी राजस्थान में निजी अस्पतालों में प्रथम रहने पर चार बार लाख लाख रूपये के ईनाम तथा प्रमाण पत्र मिल चुके है। ये -बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं व बेटी को सशक्त बनाओ- की प्रेरणा स्रोत है। तथा जांगिड़ अस्पताल में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों अन्धता निवारण, मधुमेह, गठिया, दमा, एनिमिया उन्मूलन, पल्स पोलियो, बच्चो का टीकाकरण व महिलाओं का टिटनस टीकाकरण आदि में भी उत्कृष्ट योगदान देती है। सम्मान मिलने से डाॅ मीनाक्षी को प्रशंसको की ओर से बधाइयां मिल रही है।

Related Articles