सरदार हरलाल सिंह की 44 वीं पुण्यतिथि 21 मार्च को उनके पैतृक गांव हनुमानपुरा में आज मनाई जाएगी
सरदार हरलाल सिंह की 44 वीं पुण्यतिथि 21 मार्च को उनके पैतृक गांव हनुमानपुरा में आज मनाई जाएगी
झुंझुनूं : शेखावाटी के शेर कहे जाने वाले सरदार हरलाल सिंह की 44 वीं पुण्यतिथि 21 मार्च, शनिवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे। सरदार हरलाल सिंह स्मारक समिति के संयोजक राजन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन उनके पैतृक गांव हनुमानपुरा स्थित स्मारक स्थल पर किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी, जिसमें गणमान्य नागरिक, समाज सेवी, युवा एवं ग्रामीण जन सरदार हरलाल सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उनके जीवन एवं समाज के प्रति किए गए योगदानों को याद किया जाएगा। साथ ही, युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। समिति द्वारा सभी क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यतिथि कार्यक्रम को सफल बनाएं और सरदार हरलाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2069049


