मंड्रेला सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रदीप शर्मा को मिली पदोन्नति, क्षेत्र में खुशी की लहर
मंड्रेला सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रदीप शर्मा को मिली पदोन्नति, क्षेत्र में खुशी की लहर
मंड्रेला : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत मंड्रेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी डॉ. प्रदीप शर्मा को पदोन्नति प्रदान की गई है।पदोन्नति के बाद अब डॉ.प्रदीप शर्मा सीएचसी प्रभारी के साथ वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत होगे।इस उपलब्धि से क्षेत्र के चिकित्सा जगत में खुशी का माहौल है और आमजन में भी उत्साह देखा जा रहा है। डॉ. प्रदीप शर्मा के सीएचसी प्रभारी पद संभालने के बाद से मंड्रेला में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार देखने को मिला है। अस्पताल में व्यवस्थाएं सुदृढ़ हुई हैं, मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं मिल रही हैं और चिकित्सा स्टाफ की कार्यशैली में भी सकारात्मक बदलाव आया है।डॉ. प्रदीप शर्मा की पदोन्नति को उनके समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट सेवाओं का परिणाम माना जा रहा है। डॉ. प्रदीप शर्मा ने कहा यह पदोन्नति मेरे लिए गर्व का विषय है। मैं इसे अपनी जिम्मेदारी और अधिक बेहतर तरीके से निभाने के लिए प्रेरणा के रूप में देखता हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि मंड्रेला सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर और समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2069057


