[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुराने डाक-बंगले परिसर कों पार्किंग स्थल बनाए जाने का विभागीय कर्मचारियों ने विरोध किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुराने डाक-बंगले परिसर कों पार्किंग स्थल बनाए जाने का विभागीय कर्मचारियों ने विरोध किया

पुराने डाक-बंगले परिसर कों पार्किंग स्थल बनाए जाने का विभागीय कर्मचारियों ने विरोध किया

झुंझुनूं : जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट सर्किल स्थित पुराने डाक-बंगले परिसर कों प्रशासन द्वारा पार्किंग स्थल के लिए चयनित करने के विरोध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के कर्मचारियों द्वारा एक आवश्यक बैठक का आयोजन कर अपने विभाग की जमीन पर पार्किंग नहीं करने की मांग दोहराई। इस मौके पर राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव मुकेश कुमार चौरसिया ने कहा कि उक्त डाक-बंगला हमारे विभाग की अमूल्य धरोहर है जो निरंतर काम आ रही है तथा खाली पड़ी जमीन भी आगे आने वाले समय में विभागीय कार्यो के उपयोग में ली जाएगी। जिसकों पार्किंग स्थल बनाया जाना सरासर बेईमानी है। मामले में सभी कर्मचारी स्थानीय विधायक राजेन्द्र भांबू तथा प्रभारी मंत्री से भी मिले तथा डाक-बंगले को पार्किंग स्थल बनाए जाने का विरोध किया। इस अवसर पर विजय सिंह, संदीप सुरा, सतीश चन्द्र, अरविन्द, अमित, भूपेन्द्र, शिवराम, महेन्द्र, कुरड़ाराम, अरुण सहित काफी संख्या में विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कर्मचारी मौजूद थें।

Related Articles