इंद्रपुरा में आईटीबीपी हवलदार सुभाष चंद्र की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
सैनिक प्रतिमा राष्ट्र के लिए प्रेरणा की मशाल: सांसद बृजेंद्र सिंह ओला
उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत इंद्रपुरा में केंद्रीय विद्यालय के निकट आईटीबीपी हवलदार सुभाष चंद्र की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह ओला थे। सैनिक की प्रतिमा अनावरण समारोह की अध्यक्षता स्थानीय विधायक भगवाना राम सैनी ने की। प्रतिमा का अनावरण करते हुए सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने सैनिक सुभाष चंद्र को नमन करते हुए युवाओं से सैनिकों के जीवन से देशभक्ति की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि पिलानी विधायक पितराम सिंह काला, पूर्व राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा, सांगलपति धूणी के महंत प्रकाश दास महाराज उपस्थित रहे।

डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि सैनिक सुभाष की प्रतिमा केवल पत्थर की मूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति की एक जलती हुई मशाल है। विधायक पितराम सिंह काला ने सनिकों के शौर्य व समर्पण को देश सेवा का सबसे बड़ा आदर्श बताया। विधायक भगवाना राम सैनी ने कहा कि सैनिकों की प्रतिमा स्थलों को तीर्थ स्थल की तरह पूजनीय मानना चाहिए। आयोजक समिति द्वारा मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। इस भावुक क्षण में अतिथियों ने सैनिक की पत्नी मंजू देवी, उनके पुत्र मोहित कुमार का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। आयोजक समिति के बीरबलराम देवठिया ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूरा वातावरण “सुभाष चंद्र अमर रहे” के नारों से गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान विद्याधर ओलखा, पूर्व डीईओ रामुराम किलानिया, गिरदावर गिरधारीलाल गोठवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजीव गौरा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य किशोरीलाल सैनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हंसा वर्मा, पंचायत समिति सदस्य बंशीराम सैनी, पूर्व संयुक्त निदेशक कृषि विभाग रामकरण सैनी, पूर्व सरपंच अर्जुन लाल वर्मा, पूर्व सरपंच ख्यालीराम मेघवाल, सुनील शेरावत कोट, पूर्व सरपंच राजेंद्र राठी, हेमंत सैनी जहाज, प्रशासक संजय नेहरा रघुनाथपुरा, कैप्टन शीशराम ओलखा, कुरड़ा राम देवठिया, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिनेश ओलखा, प्रहलाद सिंह गिल, प्रशासक करणीराम परसरामपुरा, पूर्व पार्षद श्यामलाल सैनी, एडवोकेट श्रवण कुमार सैनी, पूर्व सरपंच मनोहरलाल सैनी, जगन लाल देवठिया, बनवारी लाल पूर्व कानूनगो, पूर्णमल सूबेदार, पीरामल अध्यापक, पूर्व पार्षद खेमचंद, पूर्व पार्षद अजय तसीड़, हरिराम सोगर बसावा, विकास स्वामी, बिमला, अनीता, सुमन, कमलेश, सुशीला, संज्या, मूली देवी, ग्यारसी देवी, विकास कलावत सहित सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण व महिलाएं मौजूद रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2069047


