[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अनील बोहरा बने सीकर जिला प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अनील बोहरा बने सीकर जिला प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

अनील बोहरा बने सीकर जिला प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

खेतड़ी नगर : गोठड़ा निवासी प्रदेश माहसचिव अनील बोहरा को कांग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग में सीकर जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिन्द के निर्देशन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी के राजस्थान चेयरमैन हरसहाय यादव द्वारा प्रदान की गई।

अनील बोहरा की नियुक्ति के बाद उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

समाजसेवी हरीराम गुर्जर ने बताया कि अनील बोहरा को संगठन द्वारा यह जिम्मेदारी दूसरी बार सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि बोहरा अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे और उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर चुन्नीलाल चनेजा, मुन्नालाल जेडिया, नासिर हुसैन, मुकेश अग्रवाल, डॉ. उमराव सिंह यादव, नरेंद्र मीणा, सुनील मेघवाल, जगदीप यादव, किरपाल चौधरी, नगेन्द्र सिंह भरगड़, शीशराम सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।

अनील बोहरा ने अपने मनोनयन के लिए शीर्ष नेतृत्व डॉ. अनिल जयहिंद एवं प्रदेशाध्यक्ष हर सहाय यादव का आभार व्यक्त किया है और कहा कि वे संगठन की नीतियों के प्रचार-प्रसार तथा पार्टी हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Related Articles