[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीपीडीओ व स्पर्श सेवा केंद्र नए परिसर में स्थानांतरित, 23 मार्च से होगा संचालन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीपीडीओ व स्पर्श सेवा केंद्र नए परिसर में स्थानांतरित, 23 मार्च से होगा संचालन

डीपीडीओ व स्पर्श सेवा केंद्र नए परिसर में स्थानांतरित, 23 मार्च से होगा संचालन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : रक्षा पेंशन वितरण अधिकारी कार्यालय (डीपीडीओ) एवं स्पर्श सेवा केंद्र को शहीद मेहर सिंह मार्ग, रोड नंबर 2 स्थित मकान नंबर 76 में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह जानकारी संबंधित अधिकारियों द्वारा दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व सैनिकों, पारिवारिक पेंशनभोगियों एवं अन्य हितधारकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यालय को नए एवं सुव्यवस्थित परिसर में स्थानांतरित किया गया है।

उन्होंने बताया कि डीपीडीओ एवं स्पर्श सेवा केंद्र का नियमित संचालन 23 मार्च से नए परिसर में प्रारंभ होगा। नए स्थान पर सेवाएं अधिक सुगम, सुलभ एवं व्यवस्थित रूप में उपलब्ध होंगी, जिससे पूर्व सैनिक समुदाय को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यालय प्रशासन ने स्थानांतरण के दौरान संभावित अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए इसे सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। संपर्क के लिए दूरभाष नंबर 01592-236591 एवं 9413703020 जारी किए गए हैं। पूर्व सैनिकों एवं संबंधित लाभार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे 23 मार्च से अपनी आवश्यक सेवाओं के लिए नए पते पर संपर्क करें।

Related Articles