अब ईद पर गरीबों और यतीमों के बच्चे भी खाएंगे मीठी सेवइयां
ईद की पूर्व संध्या पर महासभा के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर गरीबों व जरूरतमंदों को बांटे राशन किट
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : मुस्लिम महासभा झुंझुनूं के कार्यकर्ताओं ने इस्लामपुर में ईदुल फित्र की पूर्व संध्या पर कस्बे के गरीबों, जरूरतमंदों ओर बेवा औरतों को राशन किटों के साथ नकद राशि का वितरण किया। मुस्लिम महासभा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ चंदेल के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर गरीबों, जरूरतमंदों व बेवा औरतों को राशन का सामान व नकद राशि भेंट की ताकि कोई गरीब ओर बेवा औरतों के बच्चे ईद पर मीठी सेवइयां खाने से वंचित ना रहे। ईद के पहले दिन देर शाम तक महासभा के कार्यकर्ता गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करते नजर आए। गौरतलब है कि मुस्लिम महासभा के कार्यकर्ता पिछले 11 साल से लगातार ईद के त्योहार पर राशन का सामान भेंट कर जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं। इस अवसर पर सदीक लीलगर, अब्दुर्रहमान, आसिफ अली, इरफान लुहार, आबिद चंदेल, शब्बीर लीलगर, आबिद पठान व अकरम शेख सहित महासभा सदस्य मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068951


