महाविद्यालय की दो सगी बहनों ने मेहनत से हासिल की स्कूटी, अन्य छात्राओं के लिए बनीं मिसाल
कालीबाई भील योजना में सानिया झीरवाल को मिली स्कूटी, एक ही घर में पहुंची दूसरी 'सफलता की सवारी'
उदयपुरवाटी : सच्ची लगन एवं पढ़ाई के प्रति अटूट समर्पण हो तो सफलता कदम चूमती है। इसका जीवंत उदाहरण रीजनल बालिका महाविद्यालय की छात्रा सानिया झीरवाल ने दिया है। सानिया को कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत स्कूटी प्रदान की गई है। आपको बता दें कि एक ही घर में ‘सफलता’ की दूसरी दस्तक गर्व की बात है। टोडपुरा निवासी सुरेश कुमार मीणा की पुत्री सानिया के परिवार में यह दूसरी स्कूटी है। इससे पहले उनकी बहन ने भी अपनी शैक्षणिक योग्यता के दम पर इस योजना का लाभ प्राप्त किया था। दोनों बहनों की यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बालिकाओं को यह संदेश देती है कि बेटियां अगर ठान लें तो वे शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सकती हैं।
एक ही आंगन में दो स्कूटी मिलना शिक्षा के प्रति जुनून की मिसाल
यह केवल एक सरकारी योजना का लाभ नहीं, बल्कि एक परिवार के संस्कारों एवं बेटियों की जिद की जीत है। सुरेश कुमार मीणा की पुत्री सानिया के घर में यह दूसरी स्कूटी आई है। इससे पहले उनकी बड़ी बहन नीकिता मीणा ने भी मेधावी छात्रा होने का गौरव प्राप्त कर स्कूटी हासिल की थी। एक ही परिवार की दो बहनों का यह मुकाम साबित करता है कि यदि बेटियों को सही अवसर व प्रोत्साहन मिले, तो वे आसमान छू सकती हैं।
रीजनलगर्ल्स महाविद्यालय में उत्साह का माहौल
छात्रा की इस सफलता पर रीजनल गर्ल्स महाविद्यालय स्टाफ ने खुशी जाहिर की।छात्रा सानिया की इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल रहा। प्राचार्य डॉ. हेमलता सैनी ने सानिया का अभिनंदन करते हुए कहा कि सानिया और उनकी बहन नीकिता मीणा की यह सफलता उन सभी छात्राओं के लिए प्रेरणा है जो संसाधनों के अभाव में भी बड़े सपने देखती हैं। शिक्षा ही वह चाबी है जिससे सफलता के हर द्वार खुल सकते हैं। डॉ. जयदेव सैनी ने कहा कि “पढ़ाई का कोई विकल्प नहीं है। आज सानिया ने अपनी मेहनत से न केवल स्कूटी जीती है, बल्कि अपने परिवार और समाज का मान भी बढ़ाया है।”
इस दौरान प्रोफेसर डॉ. जयदेव सैनी, निदेशक डॉ. जगदीश सैनी, डॉ. रोहिताश सैनी, सुनील ढे़नवाल, अंजू जांगिड़, माडूराम सैनी, अंजू सैनी, आकांक्षा रोहिल्ला, सुमित असवाल, अनूप शर्मा, अनुज, रेणु कुमारी सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ तथा अभिभावक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068872


