सरदारशहर में 298 यूनिट रक्त संग्रहित:गिरधारी फुलफकर की पुण्यतिथि पर हुआ रक्तदान शिविर
सरदारशहर में 298 यूनिट रक्त संग्रहित:गिरधारी फुलफकर की पुण्यतिथि पर हुआ रक्तदान शिविर
सरदारशहर : सरदारशहर में स्वर्गीय गिरधारी फुलफकर की दूसरी पुण्यतिथि रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 298 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति गेट ने की। मुख्य अतिथियों में डॉ. चंद्रभान जांगिड़, डॉ. संदीप चाहर, डॉ. अक्षय सिंह शेखावत, रामगढ़ एसडीएम भारती फुलफकर और तहसीलदार रतनलाल मीणा शामिल रहे।
इस दौरान डॉ. स्वाति गेट ने बताया कि पहले सरदारशहर में रक्त की कमी के कारण प्रसूताओं और बीमार महिलाओं को बीकानेर, जयपुर या चूरू रेफर करना पड़ता था। अब रक्तदान के प्रति बढ़ती जागरूकता और ऐसे शिविरों के कारण 99 प्रतिशत इलाज यहीं संभव हो पा रहा है।
शिविर में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के कई प्रमुख व्यक्तियों ने भी शिरकत की। इनमें कांग्रेस नेता इंद्राज खीचड़, निवर्तमान सभापति राजकरन चौधरी, भाजपा नेता मधुसूदन राजपुरोहित, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुख्य नेता ताराचंद सहारण, निवर्तमान उपसभापति अब्दुल रशीद चायल, किशनलाल सिंवल, रेवतराम फुलफकर, किशन फुलफकर, गिरधारी लाल पारीक, गणेशदास स्वामी, जेठाराम भास्कर, दुर्गाराम पारीक, रामकरण बेता, मुरलीधर सैनी, राजेश पारीक, देवीलाल भाकर, महिला संगठन महाराजा सूरजमल संगठन की सुशीला सारण, सुमित्रा सारण, मनोहरी, नीलम चौधरी, विमला, हस्ती और पूजा चौधरी शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2068840


