चूरू महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन:प्राचीन परंपराओं को सुदृढ़ करने और जीवंत बनाए रखने का प्रयास
चूरू महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन:प्राचीन परंपराओं को सुदृढ़ करने और जीवंत बनाए रखने का प्रयास
चूरू : चूरू महोत्सव के अंतर्गत बागला स्कूल खेल मैदान में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शहरवासी उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ कलाकार समूह क्रेजी हुपर्स ने गणेश वंदना के साथ किया। इस दौरान शमा फोक म्यूजिक बैंड जैसलमेर ने राजस्थान लोक संगीत, विश्व प्रसिद्ध ट्रम्पैट प्लेयर आमिर बिहाणी, क्रेजी हॉपर्स और बॉलीवुड सूफी फ्यूजन रॉक बैंड ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का दिन विशेष संयोग का है, क्योंकि इस दिन राजस्थान दिवस और नववर्ष का आरंभ होता है। उन्होंने बताया कि धर्मग्रंथों के अनुसार इसी दिन भगवान राम का राज्याभिषेक भी हुआ था।

राठौड़ ने कहा कि यह महोत्सव चूरू की सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करेगा और आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि चूरू महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत, सद्भाव और परंपराओं को सहेजने तथा लुप्त होती संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का एक माध्यम है।
विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि नई सोच और ऊर्जा के साथ चूरू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इसे केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि चूरू की पहचान और उसकी सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव बताया। सहारण ने सभी से इस महोत्सव में स्नेह और सहभागिता से जुड़ने का आह्वान किया।
जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सभी उपस्थित लोगों को नववर्ष और राजस्थान स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वंदना आर्य, एडीएम अर्पिता सोनी, महेंद्र न्यौल, दीपचंद राहड़, बसंत शर्मा, पराक्रम राठौड़, एसडीएम सुनील कुमार, डीएसपी सुनील झाझड़िया, विमला गढ़वाल, अभिषेक चोटिया, नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह और तहसीलदार अशोक गोरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2068841


