[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में 6 घंटे से लगातार बरसे बदरा, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, बारिश से लुढ़का पारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में 6 घंटे से लगातार बरसे बदरा, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, बारिश से लुढ़का पारा

शेखावाटी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, गर्म कपड़ों में दुबके लोग, अस्पतालों में बढ़ी मरिजों की भीड़

उदयपुरवाटी : कस्बे में आसपास के ग्रामीण इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बीती रात से रुक-रुक कर शुरू हुआ बारिश का दौर पिछले 6 घंटों से बारिश में बदल गया। जिससे क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ। क्षेत्र में लगातार हो रही इस ‘झमाझम’ बारिश ने सबसे ज्यादा जख्म क्षेत्र के अन्नदाता को दिए हैं। खेतों में खड़ी व कटी फसलें पानी में डूबने से पूरी तरह चौपट हो गई। किसानों का कहना है कि इस बेमौसम बारिश ने उनकी महीनों की मेहनत तथा उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

ठिठुरन के साथ अस्पतालों में बढ़ी भीड़
क्षेत्र में बारिश के कारण तापमान में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को एक बार फिर अलमारी से गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं। मौसम में आए इस अचानक बदलाव का सीधा असर सेहत पर भी दिख रहा है। राजकीय अस्पताल सहित निजी क्लीनिकों में मौसमी बीमारियों के मरीजों की तादाद अचानक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पहले ही क्षेत्र के लिए अलर्ट जारी किया था। कस्बे सहित निकटवर्ती गांवों में किसानों के खेतों में बेमौसम बरसात से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। रुक-रुक कर हो रही बारिश का दौर सुबह तक जारी रहा। जिससे दिनभर बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। खराब मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स की टीम ने लोगों को सावधानी बरतने व ठंडी चीजों से परहेज करने की सलाह दी है।

Related Articles