इंसानियत एकता सेवा समिति ने 110 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की
इंसानियत एकता सेवा समिति ने 110 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रमजान व ईद के मौके पर इंसानियत एकता सेवा समिति की तरफ से जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की गई। इस अवसर पर समिति संस्थापक करामत खान उर्दू अदीब ने बताया कि चूरू शहर सहित आसपास के कसबों व तहसीलों में 110 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की गई। खान ने बताया कि राशन किट का वितरण पौशीदा तौर पर किया गया, ताकि किसी ज़रूरतमंद को राशन लेने में शर्मिंदगी महसूस न हो।
उन्होंने बताया कि राशन किट वितरण में पूर्व एडिशनल कमिश्नर शौकत अली खान, समिति अध्यक्ष अकबर खान, सह-सचिव डॉ शाहरुख खान, संरक्षक सदस्य आमीन खान, उपकोषाध्यक्ष सलमान खान, जमीयत उलमा-ए-हिन्द के जिलाध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद इरशाद कासमी, समाजसेवी हमीद खान रिसालदार, जिला अल्पसंख्यक प्रशासनिक अधिकारी डॉ गफार खान, पूर्व सरपंच डॉ अयूब खान, डॉ अमजद खान, प्रधानाध्यापक अशफाक खान, प्रिंसिपल सलीम खान,अध्यापक रफीक खान, साबिर खान, वासिद खान, अयूब खान, इकबाल खान, जाकिर खान, इदरीस रौशन खान, मोहम्मद रफीक राजगढ़िया,रमजान खान, शाजिया जावेद खान, नदीम खान, परवेज खान, जावेद खान, हसन खान, मुबारक खान, सलीम खान, युसूफ खान, अकरम खान, हारून चौहान आदि ने सहयोग किया। समिति निदेशक सदस्य बिलाल खान ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2068840


