नगरपालिका के वार्ड 16 में 4 दिन से नल सूखे, बूंद-बूंद को तरसती जनता का फूटा गुस्सा : शिकायतों के ढे़र पर सो रहा जलदाय विभाग, पालिका क्षेत्र में गहराया जल संकट
जलदाय विभाग की 'लापरवाही' भीषण गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटक रहे लोग, प्रशासन मौन जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की तैयारी "साहब! प्यास से बेहाल हैं, शिकायत पर भी सुनवाई नहीं हो रही।"
उदयपुरवाटी : कस्बे में जल संकट को लेकर वार्ड 16 की जनता के सब्र का बांध टुट रहा है। भीषण गर्मी के बीच वार्ड 16 में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। कस्बे में पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए वार्डवासियों का आक्रोश प्रशासन तथा जलदाय विभाग के खिलाफ चरम पर पहुंच गया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की मांग भी बढ़ी, वहीं वार्ड 16 की पाइपलाइनों में सन्नाटा पसरा हुआ है। वार्डवासियों का कहना है कि पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है या फिर महंगे दामों पर प्राइवेट टैंकर डलवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। वार्ड के लोगों का आरोप है कि जलदाय विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अधिकारियों की यह लापरवाही कस्बे के कई अन्य वार्डों में भी देखने को मिल रही है। जहाँ पेयजल सप्लाई का शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ चुका है। क्षेत्र की जनता ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि जल्द जलापूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज वार्डवासियों ने मांग की है कि लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई हो एवं जल संकट का स्थायी समाधान निकाला जाए। जिससे कस्बा में पीने के पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़े।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2068765


