विक्रम राठौड़ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के जनसंपर्क सलाहकार मनोनीत
विक्रम राठौड़ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के जनसंपर्क सलाहकार मनोनीत
बांसवाड़ा : गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय द्वारा जनसंपर्क गतिविधियों को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने के उद्देश्य से चार सदस्यीय जनसंपर्क सलाहकार मंडल का गठन किया गया है। इस मंडल में जनसंपर्क विशेषज्ञ एवं राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ को सलाहकार जनसंपर्क के रूप में मनोनीत किया गया है।
कुलगुरु प्रो. केशव ठाकुर की अध्यक्षता में गठित इस सलाहकार मंडल में जनसंपर्क, मीडिया, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। मंडल का उद्देश्य विश्वविद्यालय की नीतियों, कार्यक्रमों, उपलब्धियों और नवाचारों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करना तथा जनसंपर्क रणनीतियों को सुदृढ़ बनाना है।
कुलसचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार मंडल में प्रो. नरेन्द्र पानेरी, प्रो. मनोज पांड्या (हिंदी विभागाध्यक्ष) तथा डॉ. राकेश डामोर (विधि विभाग अधिष्ठाता) को भी सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
विक्रम राठौड़ ने इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. केशव ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विश्वविद्यालय की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रभावी प्रसार अत्यंत आवश्यक है। इससे हितधारकों के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित होगा और विश्वविद्यालय की छवि को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जनसंपर्क सलाहकार के रूप में वे मीडिया समन्वय, प्रबंधन तथा विश्वविद्यालय की नीतियों और उद्देश्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उल्लेखनीय है कि विक्रम राठौड़ लंबे समय से जनसंपर्क, उच्च शिक्षा, साहित्य और लोक प्रशासन के क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा एक लेखक, विश्लेषक और स्वतंत्र सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068677
