[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खंडेला में थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:अंतिम संस्कार में जाने के लिए रिश्तेदार का इंतजार कर रहे थे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खंडेला में थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:अंतिम संस्कार में जाने के लिए रिश्तेदार का इंतजार कर रहे थे

खंडेला में थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:अंतिम संस्कार में जाने के लिए रिश्तेदार का इंतजार कर रहे थे

खंडेला : खंडेला में बुजुर्ग को थार ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसा रॉयल के पास मंगलवार दोपहर का हुआ। खंडेला पुलिस के अनुसार, बराल निवासी हरभजन (68) पुत्र जैसाराम (बलाई) अगलोई में एक युवक के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। रॉयल के पास वे अपने एक रिश्तेदार का इंतजार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद हरभजन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल खंडेला ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर खंडेला पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया, जिसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक हरभजन एक सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। खंडेला पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles