सीकर में अवैध मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी में पकड़ा गया,छोटे-छोटे पैकेट में डाल रखा था गांजा
सीकर में अवैध मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी में पकड़ा गया,छोटे-छोटे पैकेट में डाल रखा था गांजा
सीकर : सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 160 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। यह गांजा आरोपी ने छोटे-छोटे पैकेट्स में डाला हुआ था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी में पकड़ा
कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बीती शाम को अपनी टीम के साथ धर्माणा पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिया। जिसके हाथ में पॉलिथीन थी। पुलिस को देखकर वह साइड से जाने की कोशिश करने लगा। इस पर जब शक हुआ तो वहां मौजूद टीम ने उसे पकड़ लिया।
जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास एक पॉलिथीन में छोटे-छोटे पैकेट में अवैध गांजा मिला था। जिसका कुल वजन करीब 160 ग्राम था। ऐसे में इसे जब्त करते हुए आरोपी युवक अंकित सोनी (20) पुत्र रवि प्रकाश निवासी रामलीला मैदान,महामंदिर रोड को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच उद्योग नगर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर रोहिताश को दी गई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह गांजा कहां से लेकर आया था और कहां इसकी सप्लाई होनी थी। इस कार्रवाई में ASI नीलम,कॉन्स्टेबल शंकरलाल, दलीप और दिनेश शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2066214