दौलत खानी परिवार द्वारा रोजा इफ्तार की दावत में देश-विदेश के लिए अमन -चैन की दुआएं की
दौलत खानी परिवार द्वारा रोजा इफ्तार की दावत में देश-विदेश के लिए अमन -चैन की दुआएं की
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर वार्ड संख्या 36 गोयल अस्पताल के पास मे दौलतखानी परिवार नौजवान ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए और मगरिब की अजान के साथ अपना रोजा खोला। कारी करामत अली उर्दू अदीब ने रोजा इफ्तार की दुआ की ।
इस्लामी इतिहास में रमजान का दिन विशेष महत्व रखता है। हिजरी के दूसरे वर्ष इसी दिन पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के समय बद्र का युद्ध हुआ था। इसे इस्लाम के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक माना जाता है, जिस कारण इस दिन का धार्मिक महत्व खास है।

इसी परंपरा के तहत रमजान के 21वें रोजे के अवसर पर यह इफ्तार पार्टी आयोजित की गई। शाम को मगरिब की अजान के साथ रोजा इफ्तार किया गया। इसके बाद मगरिब की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। चूरू के लोग हमेंशा से आपसी भाईचारा सद्वाभाना से एक दूसरे त्यौहार मनाते है। यह चूरू की गंगा जमुना तहजीब है हमारा भारत मुल्क दुनोया में सबसे अच्छा देश है। जहाँ लोग जंग कर रहे है । वहीं हमारा देश विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। मगरिफ़ की नवाज़ कारी करामात खान ने अदा करवाई।
इस अवसर पर सी आई मुकुट बिहारी मीणा, शिवम हॉस्पिटल के निदेशक डॉ महेश शर्मा, मेगाराम जी गोदारा, भाजपा महामंत्री भास्कर शर्मा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुस्ताक खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खान, भाजपा नेता सुरेंद्र बावलिया, पार्षद राजकुमार शर्मा, हाजी शरीफ सोलंकी, हाकम अली खान, यूनुस खान, सज्जन टॉक, असगर अली जोईया, नौशाद खिलजी, मोहम्मद हुसैन, भंवरु खान रिटायर डी ईओ, अब्बास खान, रमजान खान, इरशाद भाटी, डॉ अख्तर खान आदि मौजूद रहे। दौलत खानी परिवार की तरफ से रोजेदारों का स्वागत नासिर खान अकरम खान ने किया। कार्यक्रम के अन्त में कारी करामत खान ने मुल्क में अमन चैन शांति और भाईचारे के दिए दुआए की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058594


