[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगरपरिषद ने अतिक्रमण तोड़ने के लिए लगाए नोटिस,लोगों का विरोध:पुरोहितों की ढाणी में सड़क 40 फीट चौड़ी की हुई मार्किंग, 5 से 15 फीट तक टूटेंगे मकान-दुकान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नगरपरिषद ने अतिक्रमण तोड़ने के लिए लगाए नोटिस,लोगों का विरोध:पुरोहितों की ढाणी में सड़क 40 फीट चौड़ी की हुई मार्किंग, 5 से 15 फीट तक टूटेंगे मकान-दुकान

नगरपरिषद ने अतिक्रमण तोड़ने के लिए लगाए नोटिस,लोगों का विरोध:पुरोहितों की ढाणी में सड़क 40 फीट चौड़ी की हुई मार्किंग, 5 से 15 फीट तक टूटेंगे मकान-दुकान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में पुरोहितों की ढाणी रोड को 40 फीट चौड़ा करने का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। नगर परिषद की टीम बुधवार को मकानों-दुकानों पर नोटिस देने पहुंची तो लोगों ने नोटिस चिपकाने और लेने से मना कर दिया। नगर परिषद के कार्मिकों ने नोटिस चिपकाने की कोशिश की तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद नगर परिषद की टीम बैरंग लौट गई।

नगर परिषद की टीम पुरोहितों की ढाणी में सड़क 40 फीट चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण हटाने की मार्किंग कर चुकी है। सड़क को चौड़ा करने के लिए 5 से 15 फीट तक दुकान-मकान तोड़ने की मार्किंग की गई है। ढाणीवासियों ने कहा- 40 फीट तक सड़क चौड़ी होने से बड़ी संख्या में लोग बेघर हो जाएंगे। इससे उनकी दुकानें टूटने से रोजी-रोटी का नुकसान भी होगा।

लोगों ने 40 फीट की बजाय 30 फीट ही रास्ते की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की। ढाणी निवासी द्रोपदी देवी ने बताया- ये कॉलोनी का रास्ता है, कोई बड़ी रोड नहीं है। सड़क के दोनों तरफ मकान और दुकानें बनी हुई हैं। लोगों ने लोन लेकर निर्माण किया है। रोड की चौड़ाई बढ़ाने पर कई मकान व दुकानें पूरी तरह टूट जाएंगे, जिससे कई परिवार बेघर हो जाएंगे।

पहले देखें PHOTOS

मकानों पर नगर परिषद ने तोड़ने के लिए मार्किंग की है।
मकानों पर नगर परिषद ने तोड़ने के लिए मार्किंग की है।
दुकान-मकानों पर 5 से 15 फीट तक सड़क चौड़ा करने के लिए निशान लगाए गए हैं।
दुकान-मकानों पर 5 से 15 फीट तक सड़क चौड़ा करने के लिए निशान लगाए गए हैं।

30 फीट सड़क चौड़ी करने की मांग

स्थानीय लोगों ने कहा- यह रोड राष्ट्रीय राजमार्ग या राज्य राजमार्ग नहीं है। ये रेजिडेंशियल कॉलोनी रोड के हिसाब से काम आती है। साथ ही इस सड़क पर हैवी कॉमर्शियल ट्रैफिक, ट्रक या इंडस्ट्रियल ट्रैफिक का दबाव भी नहीं है।

स्थानीय लोग सुरेंद्र शर्मा, लालचंद, संपत्ति देवी, मंजू शर्मा, द्रोपदी देवी, विमला जांगिड़, विजेंद्र और शारदा देवी ने कहा- नगरपरिषद की कार्रवाई से वर्षों से बसे मोहल्ले का अस्तित्व प्रभावित होगा। मानवीय और सामाजिक दृष्टिकोण से विचार करते हुए प्रस्तावित 40 फीट सड़क को कम कर 30 फीट किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को ज्यादा नुकसान नहीं हो। साथ ही स्थानीय लोगों के आवास, आजीविका व सामाजिक ढांचे की भी रक्षा हो सकेगी।

ये है मामला

सीकर शहर के पुलिस लाइन से राधाकिशनपुरा होते हुए जयपुर-झुंझुनूं बाइपास तक सड़क को 40 फीट किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए नगर परिषद प्रशासन ने सड़क के सेंटर पॉइंट से दोनों साइड 20-20 फीट तक अतिक्रमण हटाने की मार्किंग की है। सड़क की चौड़ाई 30 फीट रखने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं। इधर नगरपरिषद ने नोटिस नहीं लिए जाने के बाद पुलिस जाब्ते के साथ कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।

Related Articles