[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ आरओबी निर्माण में भारी वाहन बन रहे बाधा:प्रवेश बन्द के बावजूद जबरन घुस रहे, सोमवार रात को पलटा डंपर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ आरओबी निर्माण में भारी वाहन बन रहे बाधा:प्रवेश बन्द के बावजूद जबरन घुस रहे, सोमवार रात को पलटा डंपर

सुजानगढ़ आरओबी निर्माण में भारी वाहन बन रहे बाधा:प्रवेश बन्द के बावजूद जबरन घुस रहे, सोमवार रात को पलटा डंपर

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की छापर रोड पर चल रहे आरओबी निर्माण कार्य में भारी वाहनों के कारण दिक्कत आ रही है। कुछ महीनों पहले यहां बस, ट्रक समेत सभी बड़े वाहनों के लिए रास्ता बंद कर दिया गया था। ताकि निर्माण सही से हो सके। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते कुछ दिन बाद भारी वाहन फिर से घुसने लगे। सोमवार की रात रोड़ी से भरा एक डंपर यहां पलट गया। जिससे काफी देर तक निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस समय भारी मशीनरी से गर्डर लगाने का काम हो रहा है। इसलिए बड़े वाहनों की एंट्री से बड़ा हादसा भी हो सकता है।

आरओबी बना रही कंपनी के प्रतिनिधि ने भी बताया कि प्रशासन की ढिलाई के चलते बड़े वाहन जबरदस्ती घुस जाते हैं। रोकने पर ड्राइवर गाली गलौच और मारपीट पर भी उतर आते हैं। समय रहते इन वाहनों का प्रवेश बंद नहीं हुआ तो बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।

Related Articles