[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में अवैध अफीम की खेती पकड़ी:31,200 पौधे जब्त किए, 2 बीघा जमीन में उगाए थे, आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में अवैध अफीम की खेती पकड़ी:31,200 पौधे जब्त किए, 2 बीघा जमीन में उगाए थे, आरोपी गिरफ्तार

सुजानगढ़ में अवैध अफीम की खेती पकड़ी:31,200 पौधे जब्त किए, 2 बीघा जमीन में उगाए थे, आरोपी गिरफ्तार

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील के भाषीणा गांव में अफीम की अवैध खेती पकड़ी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 हजार 696 किलो वजन के 31 हजार 200 पौधे जब्त किए हैं। करीब 2 बीघा जमीन में यह अफीम की अवैध खेती उगाई गई थी। फसल 15 दिन बाद पकने वाली थी। उसे पहले ही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर डाली।

किसान सांवताराम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
किसान सांवताराम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

20 घंटे तक चली कार्रवाई

सदर थाना सीआई पुष्पेन्द्र झाझड़िया ने बताया कि करवाई लगातार बीस घंटे तक चली। जिसमें एसआई गीतारानी सहित पूरी टीम शामिल रही। किसान सांवताराम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को दिन में शुरू हुई कार्रवाई मंगलवार सुबह तक चली। जिसके बाद अठहत्तर प्लास्टिक के कट्टों में दो पिकअप में भरकर अफीम के पौधों को सदर थाना लाया गया। इन पौधों की कीमत करीब पचास लाख रुपए मानी जा रही है।

सीआई ने बताया कि किसान ने प्याज और सौंफ की फसल के बीच ये पौधे उगा रखे थे। ताकि किसी को शक नहीं हो। किसान ने पहली बार ही यह कोशिश की थी। जिसमें वह पकड़ा गया।

Related Articles