फौजी के मकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार:खाटूश्यामजी दर्शन करने गई थी महिला, दीवार फांदकर घुसे थे बदमाश
फौजी के मकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार:खाटूश्यामजी दर्शन करने गई थी महिला, दीवार फांदकर घुसे थे बदमाश
बुहाना : झुंझुनूं के बुहाना थाना क्षेत्र के ढाकामाण्डी गांव में बंद मकान में चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मकान मालिक परिवार के खाटूश्यामजी दर्शन करने जाने के दौरान बदमाशों ने सूना घर देखकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी तक पहुंचकर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विमल शर्मा (19) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी नरात, थाना बुहाना के रूप में हुई है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और इस वारदात में शामिल उसके अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज से खुली वारदात की कड़ियां
थानाधिकारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की और कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी बिमला बुडानिया ने बताया- आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों का भी जल्द पता लगाया जाएगा और चोरी गया सामान बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
जब परिवार गया था दर्शन करने, पीछे से साफ कर दिया घर
ढाकामाण्डी निवासी कमला देवी पत्नी हुक्मीचंद जाट ने इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पति CISF में और बेटा एयरफोर्स में तैनात हैं।
कमला देवी 22 फरवरी को खाटूश्यामजी के दर्शन करने गई थीं। इसी दौरान 25 फरवरी की रात करीब 2:20 बजे अज्ञात बदमाशों ने सूने मकान की दीवार फांदी और मुख्य गेट का कुंदा तोड़कर घर के अंदर घुस गए।
इसके बाद चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061113


