[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में आदर्श समाज समिति ने मनाया महिला दिवस:उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाएं सम्मानित, महिला स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के बारे में चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में आदर्श समाज समिति ने मनाया महिला दिवस:उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाएं सम्मानित, महिला स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के बारे में चर्चा

सूरजगढ़ में आदर्श समाज समिति ने मनाया महिला दिवस:उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाएं सम्मानित, महिला स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के बारे में चर्चा

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ में आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।

समिति द्वारा काजड़ा सरपंच मंजू तंवर सहित अनेक महिलाओं को सम्मानित किया गया। योगा खिलाड़ी मौसम बेरला को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्व इतिहास की क्रांतिकारी महिलाओं और भारत की महिला स्वतंत्रता सेनानियों के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर लेखक धर्मपाल गांधी द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन पर लिखी गई पुस्तकें “हिन्द की क्रांतिकारी बेटियां”, “आजादी की राहों में” और “इन्कलाब” सभी उपस्थित महिलाओं को भेंट की गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्ष मंजू तंवर ने अपने संबोधन में कहा कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विश्व इतिहास की क्रांतिकारी महिलाओं के संघर्ष को याद करने और उनकी सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं ने हर युग में अपनी अमिट छाप छोड़ी है और आज वे हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

तंवर ने यह भी कहा कि महिलाओं की स्वतंत्रता और उत्थान के लिए लंबा संघर्ष किया गया है, जिसमें पुरुष समाज सुधारकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका को भी रेखांकित किया, जिन्होंने पुरुष स्वतंत्रता सेनानियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई।

आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने महिला स्वतंत्रता सेनानियों और महिला अधिकारों की समर्थक सामाजिक कार्यकर्ताओं के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, मनोहर लाल जांगिड़, बालचंद शर्मा, नवीन शर्मा (सरदारशहर), डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई, सामाजिक कार्यकर्ता ममता देवी (चूरू), नीतू शर्मा, इंद्रा शर्मा (सरदारशहर), सुनील गांधी, मौसम बेरला, दरिया सिंह डीके, मनोज सैन, आस्था शर्मा, सानवी शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles